फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबकतरे का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी के अभिनंदन समारोह में कई पार्टी नेताओं की जेबें काटने के मामले में पुलिस से शिकायत नहीं होने के बावजूद आरोपियों तक पहुंचने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी ने जिले से भारी मतों से वरुण गांधी ने विजय हासिल की। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने को सोमवार को पहली बार पीलीभीत आए थे। रामलीला रोड के एक बैंक्विट हॉल में उनका कार्यक्रम था। कार्यकर्ताओं के हुजूम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता की जेब से 50 हजार रुपये, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल के 20 हजार, समर्थक विपिन पाराशरी उर्फ पप्पू पंडित के पर्स समेत कई अन्य लोगों की जेब पर किसी ने हाथ साफ कर दिया था। मामला खासा चर्चा में भी रहा। जेब कटी के शिकार भाजपाइयों ने हालांकि थाने में तहरीर तो नहीं दी, लेकिन मामला संज्ञान में आने पर पुलिस जांच में जरूर जुट गई है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह बरातघर की सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें