पीलीभीत। नाम बदलकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने और फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर उर्फ राजा को धर दबोचा। उसको जेल भेज दिया है। अब पुलिस अन्य आरोपियों को लेकर जांच में जुटी है। उनपर लगाए गए आरोपों से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एएसपी के आदेश पर कोतवाली में एक महिला की ओर से मोहम्मद आमिर उर्फ राजा, उसके पिता मोहम्मद अहमद, भाई जीशान समेत छह लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप था कि नाम बदलकर आमिर ने उसको प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद जनवरी में साथ ले जाकर एक मकान में बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बरेली ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने और जेवर-नकदी भी छीनने का आरोप था। आरोपी आमिर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से बचने का रास्ता तलाश रहा था, लेकिन आखिरकार उसको जेल जाना ही पड़ गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मुख्य आरोपी आमिर को शरीफ खां चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को लेकर जांच जारी है।