फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद साथियों से मिलने आए दो पक्ष आपस में भिड़े, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जेल में बंद अपने साथियों से मिलने आए अकबरगंज के दो पक्ष आमना-सामना होते ही आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों ओर से तीन लोगों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद तीनों के जहानाबाद थाने से एक मुकदमे में वांछित होने की जानकारी हुई। जिसके बाद उनको अग्रिम कार्रवाई के लिए जहानाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के अकबरगंज गांव निवासी आजाद पुत्र पुत्तूशाह, उनका बेटा अखलाक और उसी गांव के शाहिद जेल में बंद अपने साथियों से मिलने के लिए रविवार को पीलीभीत आए थे। जिला जेल और पोस्टमार्टम हाउस के बीच दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौज से शुरू हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को धर दबोचा। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आठ मई को जहानाबाद में तोड़फोड़ और मारपीट की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें तीनों युवक वांछित चल रहे हैं। इस पर तीनों को जहानाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अग्रिम कार्रवाई जहानाबाद पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें