फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखेड़ा में पकड़ा अवैध खनन, चार ट्रैक्टर ट्रॉली, एक जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। शासन-प्रशासन भले ही सख्ती का दावा करे, लेकिन अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। बेखौफ होकर खनन माफिया धंधा कर रहे हैं। दो दिन पहले गजरौला में अफसरों की छापामारी में इसकी पोल खुली तो अब बरखेड़ा क्षेत्र में भी अवैध खनन का मामला सामने आया है। सीओ की अगुवाई में की गई राजस्व और पुलिस की संयुक्त छापामारी में चार ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी बरामद हुई है। हालांकि यहां भी खनन करने वाले भागने में कामयाब हुए। लेखपाल की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के भैंसहा ग्वालपुर गांव में सरकारी जमीन से मिट्टी का अवैध खनन करने की कई दिनों से सूचनाएं पुलिस को मिल रही थी। इनमें रात को खनन करने की जानकारी मिली। इसके बाद सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने रविवार रात पुलिस और राजस्व टीम के साथ कार्रवाई की। प्राप्त सूचना के आधार पर भैंसहा ग्वालपुर गांव में बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। यहां से पुलिस ने मिट्टी लदी चार ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन पकड़ी, जबकि खनन कर रहे लोग भाग गए। बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया और कानूनी कार्रवाई की। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दिवाली निवासी लेखपाल नीरज पुत्र गंगाराम की ओर से मामले में पांचों वाहनों के मालिक और उनके चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेज दी गई है। खनन करने वालों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें