पूरनपुर। गोकशी के तीन आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। जेल में बंद तीनों आरोपियों शेरपुरकलां निवासी हनीफ, हसीब, अकरम पर पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की। उनको जेल जाकर एनएसए का नोटिस तामील कराया गया। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि रासुका की स्वीकृत के लिए डीएम की ओर से पत्रावली शासन को भेजी गई है। इससे पहले शेरपुरकलां निवासी अनीस, इकबाल पुत्र लल्ला, इकबाल पुत्र इदरीस, अनीस, जफर खां, गुड्डू, अवरार, अकील, बबलू, चीना, चांद मियां, छोटे खां, फिरोज, एजाज और नगर निवासी गुलफाम के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। ब्यूरो