खेकड़ा (बागपत)। नगर में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी पर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। मोहल्ला औरंगाबाद निवासी फारूख और इमरान में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई और जमकर लाठी डंडे, लात घूंसे चले। इसमें एक पक्ष का इमरान और दूसरे पक्ष का फारूख घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों के बीच हो रही मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन घायलों को लेकर पुलिस चौकी पर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों का उपचार कराया।