खेकड़ा। चांदीनगर क्षेत्र के ग्राम खैला मोड़ पर वाहन सवारों से लूटपाट कर रहे दो लुटेरों को चांदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि चांदीनगर क्षेत्र के ग्राम खैला मोड पर बीती रात्रि बाइक सवार चार लुटेरे वाहन सवारों से लूटपाट कर रहे थे। किसी वाहन सवार द्वारा सूचना देने के चलते रटौल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने की भनक लगने पर लुटेरे वहां से भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर भाग रहे दो लुटेरों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया जबकि दो लुटेरे फरार हो गए। थाने पर पूछताछ में दोनों लुटेरों ने अपने आप को खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी बताया। साथ पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।