छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पीटा
खेकड़ा। नगर में बुधवार सुबह कोचिंग के लिए जा रही एक छात्रा से मनचले ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्रा के साथ अभद्रता की। छात्रा ने फोन पर परिजनों सूचना दी। इस पर छात्रा का भाई अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और मनचले को पकड़कर जमकर पिटाई की। बाद में माफी मांगने पर मनचले को छोड़ा गया।