खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी बिजेंद्र बृहस्पतिवार की सुबह अपने मकान की दीवार का निर्माण करा रहा था। तभी पड़ोसी पंकज ने दीवार को थोड़ा पीछे हटाकर बनाने को कहा। मकान मालिक बिजेंद्र ने इसका विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में लात घूंसे, लाठी डंडे चले। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों का परिजनों ने चिकित्सक के यहां इलाज कराकर एक दूसरे के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी। साथ ही देर रात तक कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे।