खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा थाने में नगर निवासी एक महिला परिजनों के साथ पहुंची। उसने दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी कुछ दिन पहले बिजनौर निवासी आसिफ के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी पति से अनबन हो गई। पति उसे परेशान करता रहा था। अब वह पति से कुछ दिन से अलग रह रही थी। उसका पति बहला फुसला उसे ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया। उसे शिकायत कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रेप की धारा में मुकदमा दर्ज कर महिला का सीएचसी में मेडिकल कराया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।