खेकड़ा (बागपत)
सोमवार को सुबह करीब दस बजे नगर निवासी एक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ खेकड़ा थाने पर पहुंचा। उसने थानाध्यक्ष एसपी सिंह को दिए ज्ञापन में कहा एक अज्ञात व्यक्ति उनके फोन पर आए दिन धमकी दे रहा है कि यदि पुत्री की शादी की तो पुत्री पिता एवं दूल्हे समेत तीनों की हत्या कर देगा। उसने थाना प्रभारी से फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति का सुराग लगाकर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षा दिलाने की मांग की। थाना प्रभारी ने उसे जल्द ही सुराग लगाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।