फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच नहर में डूबकर शाहजहांपुर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कसगंजा। टूटा पुल के पास हरदोई ब्रांच नहर में नहाने गए शाहजहांपुर निवासी 25 वर्षीय वसीम की डूबने से मौत हो गई। साथ आए अन्य युवकों के शोर पर जमा हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल शव बाहर निकाला। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई किए शव साथ ले गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसा बृहस्पतिवार दोपहर दियोरिया जंगल किनारे हरदोई ब्रांच नहर के टूटा पुल का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कसगंजा निवासी नवी हसन के परिवार में दावत थी। इस पर उनके साड़ू का बेटा शाहजहांपुर निवासी वसीम भी आया था। बृहस्पतिवार दोपहर वसीम तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ हरदोई ब्रांच नहर में नहाने के लिए गया। गहरे पानी में पहुंचने पर वसीम डूब गया। साथ आए लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। उन्होंने चीख पुकार करते हुए मदद मांगी। इस पर काफी लोग जमा हो गए। परिवार वाले भी आ गए। काफी मशक्कत के बाद वसीम के शव को बाहर निकाला जा सका। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि युवक के नहर में डूबने की सूचना फोन पर मिली थी। इस पर जानकारी की गई, तो पता लगा कि परिजन कार्रवाई किए बिना शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें