फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के एक कारोबारी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक व्यापारी ने दिल्ली के कारोबारी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि दिल्ली के कारोबारी ने वाणिज्य कर विभाग की बेबसाइट पर उनसे लाखों का लेनदेन दर्शाकर फर्जी तरीके से रसीदें बनाकर लगा दीं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला फीलखाना निवासी शारिक अहमद पुत्र शफीक अहमद ने पुलिस को बताया कि कोतवाली रोड पर उनकी सेनेट्री पाइप और मोनोब्लॉक की दुकान है। उनकी फर्म वाणिज्य कर विभाग में वैट अधिनियम 2008 के अंतर्गत पंजीकृत है। उन्होंने 2015-16 में जनकपुर नई दिल्ली निवासी अविनाश कुमार जैन की फर्म प्रकाश इंडस्ट्रियल इस्टेट साहिबाबाद गाजियाबाद से 1.12 लाख कीमत के मोनोब्लाक पंप खरीदे थे। भुगतान भी उसी समय कर दिया था। इसके बाद उस फर्म से उन्होंने कोई अन्य सामान नहीं लिया। इसके बावजूद अविनाश कुमार जैन ने वाणिज्य कर विभाग की बेबसाइट पर खरीदे गए सामान के अलावा दो अन्य रसीदें उनकी फर्म के नाम की दर्ज करवा दी। इसमें लाखों का अतिरिक्त लेनदेन दर्शाया गया है। इसकी जानकारी लगने पर उन्होंने दो फरवरी को पीलीभीत कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने एएसपी से शिकायत की। एएसपी के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली में आरोपी फर्म के मालिक अविनाश कुमार जैन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें