पूरनपुर। नौकरी का झांसा देकर गांव भगवंतापुर निवासी अनिल कुमार से 7450 रुपये ठग लिए गए। अनिल ने कोतवाली में तहरीर दी है। अनिल ने बताया कि एक माह पहले उसे डाक से पत्र मिला था। पत्र में 24.5 हजार रुपये प्रति माह वेतन देने की बात लिखी थी। इसके बाद कुछ लोगों ने उससे मोबाइल पर संपर्क कर 7450 रुपये एक खाते में जमा कराए। रुपये जमा करने के 24 घंटे बाद नौकरी मिलने की बात कही गई। आरोप है कि इसके बाद न तो उसे नौकरी मिली और न ही उसके रुपये वापस किए गए। अनिल ने बताया कि जिस मोबाइल से उसकी बात होती थी, अब वह नंबर भी बंद है।