खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर में देवेंद्र की पत्नी बबीता मकान निर्माण के लिए शनिवार को सुबह के समय दीवार का निर्माण करा रही थी। इसका पड़ोस के लोगों ने निशानदेही से दीवार आगे बनाने का आरोप लगा विरोध जताया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने महिला बबीता को लाठी डंडो एवं धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने प्रयास कर मारपीट बंद कराकर महिला को हमलावरों से बचाया। मारपीट के बाद घायल महिला खेकड़ा थाने में पहुंची और पड़ोसी हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल महिला का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस मारपीट के मामले की जांच करने में जुटी है।