खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दिव्यांग महिला ने दो दिन पूर्व पति के संग खेकड़ा थाने में पहुंच एक युवक पर घर में घुसकर रेप करने के प्रयास, विरोध करने पर गाली गलौच कर कपडे़ फाड़ने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी थी। पुलिस ने दिव्यांग महिला की तहरीर पर आरोपी युवक को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने आरोपी युवक का बुधवार को चालान कर दिया।