तस्करी की शराब के साथ गिरफ्तार
खेकड़ा। थाना पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर कार में लाई गई तीस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ मुरादनगर निवासी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लाल रंग की होंडा सिटी कार में हरियाणा से अंग्रेजी शराब तस्करी कर लाई जा रही है। पाठशाला चौकी प्रभारी संजीव कुमार, कांस्टेबिल भूपेंद्र सिंह, अमित कुमार आदि ने गाडी को हाईवे पर तस्कर चालक समेत पकड़ लिया। उन्हें थाने लाया गया। तलाशी लेने पर तीस पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब तस्कर केशव निवासी मुरादनगर ने बताया कि वह बागपत सहित आसपास के क्षेत्रों में बिक्री के लिए शराब ला रहा था।