खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी निवासी रवि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी करीब दस वर्ष पूर्व गांव मानकी थाना मोदीनगर निवासी प्रीति से हुई उसकी पत्नी प्रीति शुक्रवार को अपने मायके गांव मानकी जाने के लिए घर से सुबह करीब दस बजे गई। विवाहिता के पति रवि ने बताया कि जब उसने शुक्रवार की दोपहर अपनी पत्नी को फोन किया तो उसका फोन नहीं मिला और न ही वह अपने मायके पहुंची। तभी से वह लापता है। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लापता विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो