फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को एक मंदबुद्वि महिला व उसकी पुत्री मार्ग पर घूमती मिली, पूछताछ मे महिला ने अपने आप को बडागांव निवासी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली जनकपुरी थाने के उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह को शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक मनोरोगी महिला अपनी करीब आठ वर्षीय पुत्री के साथ शनिवार को घूमती हुई मिली। उपनिरीक्षक द्वारा पूछताछ करने पर महिला कुछ नहीं बता पाई। मनोरोगी महिला न तो अपना नाम और न ही अपने पति का नाम बता पायी वह पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान केवल बड़ागांव का नाम ही बता पाई। उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह शनिवार की दोपहर एक बजे महिला व उसकी बेटी को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने खेकड़ा पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद खेकड़ा थाना पुलिस दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह के साथ महिला व उसकी पुत्री को लेकर बड़ागांव रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें