खेकड़ा (बागपत)। रविवार को क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी में पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा ने ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोग गांव में शान्ति कायम रखे। यदि किसी ने भी गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा गांव की शांति खराब करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनका निदान कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।