फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को पीटा, पांच हजार रूपये भी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कोचिंग कर अपने गांव रटौल लौट रहे एक छात्र से मुबारिकपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने पिटाई करके पांच हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। छात्र ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्राम रटौल निवासी छात्र उमर पुत्र यासीन खेकड़ा में कोचिंग करता है। वह गांव से रोज साइकिल से वाया मुबारिकपुर मार्ग से होकर खेकड़ा आता जाता है। बृहस्पतिवार दोपहर बारह बजे वह कोचिंग के बाद रटौल जा रहा था। मुबारिकपुर मार्ग तिराहे पर मुंह ढक कर खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसकी पिटाई की। उससे पांच हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। उसने पुलिस को फोन किया तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लूट का शिकार छात्र उमर ने तहरीर में बताया कि उसने आरोपियों की बाइक का नंबर देख लिया था। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर तीनों युवकों को तलाश कर हिरासत मे ले लिया और थाने में पूछताछ की। सीओ वंदना शर्मा भी थाने पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें