फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फखरपुर का बिल्लू रेलवे स्टेशन पर मिला मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी ग्रामीण मरणासन्न हालत में पड़ा मिला। पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ग्रामीण को जहर खुरानी गिरोह का शिकार मानकर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

मृतक बिल्लू उर्फ बलराज (50) पुत्र उदय सिंह था, जो तहसील क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी था। बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली की कि वह रेलवे स्टेशन पर मरणासन्न अवस्था में है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी ले गई, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक किसी जहरखुरानी गिरोह का शिकार बना हो सकता है। पूरे मामले की जांच के बाद ही सच पता चलेगा। मृतक बिल्लू गांव के ही एक युवक की हत्या के मामले में जेल भी गया था। बाद में मौत का वह प्रकरण झूठा निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें