खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी एक महिला परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को थाने में पहुंची। वहां उसने पड़ोस के ही एक युवक पर रास्ते में जाते समय बदनीयती से अपने घर में खींचकर छेड़छाड़ करने एवं विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी। साथ ही पीड़ित ने आरोपी पर चालीस हजार रुपये न देने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। इसके चलते पीड़ित दहशत में है। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा की गुहार लगाई। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने पीड़ित को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और मामले की जांच शुरू कर दी।