खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। ट्रानिका सिटी निवासी हितेष व शरद मंगलवार शाम पांच बजे बाइक से वाया दिल्ली सहारनपुर हाईवे अपने घर ट्रानिका सिटी वापस लौट रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के समीप पहुंचे तभी तेज गति से जा रही कार की टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार समेत चालक फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों युवकों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। सड़क दुर्घटना को अंजाम दे कार समेत फरार हुए चालक का सुराग नही लग सका।