फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू से भरा ट्रक चालक सहित पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने यमुना नदी पुस्ते से बालू से भरा एक ट्रक के साथ चालक को पकड़ा और अवैध खनन में मुकदमा दर्ज कर चालक का चालान किया।
थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया बृहस्पतिवार की रात्रि में पुलिस बल गश्त करते जब क्षेत्र के ग्राम सांकरौद के जंगल में यमुना नदी के पुश्ते पर पहुंचा, तभी लोनी की ओर से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। इसे रोका तो उसमें बालू भरा था। जांच करने पर चालक के पास बालू की रसीद नहीं थी। जो बालू का अवैध खनन कर ट्रक में भरकर लाया । चालक ने अपना नाम अयूश निवासी ग्राम डौला बताया। पुलिस चालक को बालू से भरे ट्रक समेत थाने ले आई और बालू के अवैध खनन की धारा में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें