फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी पर किसान के डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
Money
विज्ञापन
धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में दो गिरफ्तार, गए जेल
विज्ञापन


माधोटांडा। थाना क्षेत्र के ग्राम वसंतपुर नौनेर निवासी किसान रघुवर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बैंक खाता एसबीआई माधोटांडा शाखा में है। छह माह पहले उसने अपनी जमीन पर लोन निकाला था। पुराना कर्ज चुकता न होने पर दो लाख से अधिक लिमिट ऋण कराने पर आरोप है कि एक बैंककर्मी ने 70 हजार रुपये उसको दिए और डेढ़ लाख रुपये अपने पास रख लिए। पूछने पर आरोपी बैंककर्मी ने पुराने लोन में जमा करने की बात कहकर घर भेज दिया और डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। बीते दिनों बैंक पहुंचने पर पीड़ित को इसका पता लगा। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि जिस बैंककर्मी पर आरोप लगाया है, उसका तबादला हो चुका है। मामले की जांच कराई जा रही है। उधर, किसान की जमीन पर फर्जी अभिलेखों की मदद से 14 लाख रुपये का लोन कराने के मामले में आरोपी कस्बा माधोटांडा निवासी लेखराज और कुंवरपुर के मथुरा प्रसाद को बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कराए गए लोन में गवाही दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें