प्रेमिका को लेकर फरार
खेकड़ा। नगर निवासी एक युवक प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। खेकड़ा थाने पर नगर निवासी एक व्यक्ति ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोस का ही युवक उसकी बेटी को बहलाकर ले गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।