फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम एवं एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को जिला जेल का निरीक्षण कर कैदियों की तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत एवं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ अब्दुलपुर स्थित जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अभियान चलवाकर जेल में सभी बंदियों की तलाशी कराई। तलाशी अभियान के दौरान किसी भी कैदी के पास से कोई भी मोबाइल अथवा अन्य कोई भी वस्तु नहीं मिली। जिलाधिकारी एवं एसपी जेल के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी आशीष कुमार, सीओ संजीव सुमन, थाना प्रभारी एसपी सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें