फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव घिटोरा के दूध विक्रेता से लूटपाट, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि में हथियार बंद बदमाशों ने क्षेत्र के ग्राम घिटोरा निवासी दूध विक्रेता से नगदी लूट ली। पीड़ित ने खेकड़ा थाने में तहरीर दी।
क्षेत्र के ग्राम घिटोरा निवासी वेदप्रकाश पुत्र तेजपाल बाइक पर दिल्ली दूध की सप्लाई करता है। शनिवार की रात्रि में करीब नौ बजे जब वह बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अपने घर लौटते समय घिटोरा मोड़ पर पहुंचा तभी तमंचों से लैस तीन युवकों ने उसे रोक लिया। और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मुंह पर कपड़ा लपेटे बदमाशों ने तमंचों के बट मार कर घायल कर दिया। और उससे 18 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित घायल हालत में अपने घर पहुंचा और घटना की परिजनों को जानकारी दी। रविवार की सुबह पीड़ित परिजनों के साथ खेकड़ा थाने पहुंचा। उसने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


सेल्समैन से लूटपाट का प्रयास
चांदीनगर। गाजियाबाद के टीला शाहबाजपुर निवासी नरेंद्र सेल्समैन है। वह चांदीनगर क्षेत्र में दुकानों पर सामान सप्लाई करके अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। इसी दौरान गाजियाबाद की ओर टैंपो आ गया। उसको देख बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें