फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली और टेंपो की भिड़ंत, बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। बरेली- हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सियाबाड़ी पट्टी गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजानाथ पट्टी गांव निवासी दीनदयाल सोमवार शाम टेंपो में पीलीभीत आ रहे थे। उनके साथ 15 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी, 12 वर्षीय पुत्र भारत सिंह और गांव के ही जंग बहादुर थे। पीलीभीत पहुंचने के बाद सभी को कासगंज के पटियाली में भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने जाना था। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सियाबाड़ी पट्टी के पास पहुंचने पर टेंपो की सामने से आए ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में चारों गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जहानाबाद के अस्पताल ले गई। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर भारत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी का इलाज किया जा रहा है। भारत सिंह रम्पुरा मिश्र के एक प्राइवेट कॉलेज में कक्षा चार का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें