फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैला काटकर उड़ाए दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव मैनी निवासी रामलाल ने बताया कि शनिवार को वह ईंटगांव स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में गए थे। यहां उन्होंने दस हजार रुपये निकालने के बाद थैले में रख लिए। रुपये बेटे रामनरेश की शादी के लिए निकाले थे। इस बीच बाहर निकलते वक्त बैंक गेट के पास किसी उचक्के ने ब्लेड से थैला काटकर उसमें रखे दस हजार रुपये उड़ा लिए। इसकी भनक लगने पर जानकारी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें