फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। थाना क्षेत्र की निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी क्षेत्र के ही रंजीत सिंह से हुई थी। इससे उसको एक बेटी है। पिछले कई दिनों से ससुराल वाले पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और नंदोई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। आठ अप्रैल को इसी के चलते ससुराल वालों ने मारपीट की। गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई। पीड़िता के चीख पुकार करने पर आसपास के लोग जमा हुए और बचाया। इंस्पेक्टर उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति रंजीत, ससुर विक्रम, सास गुरमीत, कुलविंदर ननद और नंदोई चरनजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें घरेलू हिंसा, जानलेवा हमला, कुकर्म, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकाने की धाराएं शामिल की गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें