खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि सोमवार की रात में सूचना मिली की कि सफेद रंग की वेगनआर गाड़ी अरुणाचल प्रदेश से अंग्रेजी शराब तस्करी कर भरके लाई जा रही है। पाठशाला चौकी प्रभारी संजीव कुमार, कांस्टेबिल भूपेंद्र सिंह ने गाड़ी को आते देखकर रोकने का इशारा किया तो तस्कर कार को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस ने शराब तस्कर का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। तलाशी लेने पर गाड़ी से अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने खेकड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शराब तस्कर की तलाश शुरू कर दी।