फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले यूपी 100 ने बाइक को मारी टक्कर, फिर कर दिया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले यूपी 100 ने बाइक को मारी टक्कर, फिर कर दिया खेल
विज्ञापन

बीसलपुर। गश्त पर निकली यूपी 100 पुलिस के चौपहिया वाहन ने मंगलवार शाम पीलीभीत से काम निपटाकर वापस घर जा रहे बिलसंडा के मोहल्ला हाथीखाना निवासी बाइक सवार अतुल मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसके बाद खुद फजीहत से बचने के लिए कार सवार पुलिसकर्मियों ने खेल कर दिया। पीछे से आ रही एक मैटाडोर को रोक उसके चालक को आरोपी बताते हुए कोतवाली भेज दिया। जबकि घायल पुलिस की गाड़ी से टक्कर होने की बात कह रहा था। यह देख आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस की करतूत का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल माधो सिंह विष्ट मौके पर पहुंचे और बातचीत कर मामला शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि घायल को सीएचसी भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। घायल के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। जो भी तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें