खेकड़ा (बागपत) नगर के एक मोहल्ले में रविवार की सुबह एक युवक ने पड़ोस के ही दस वर्षीय किशोर को किसी चीज का लालच देकर अपने घर पर बुला लिया। युवक ने किशोर के साथ कुकर्म किया। परिजनों को बताने पर युवक ने उसे मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने किशोर को डरा सहमा देखकर उससे पूछा तो उसने काफी देर बाद अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन किशोर को लेकर खेकड़ा थाने पहुंचे। वहां किशोर के परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर अपने पुत्र के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर किशोर की सीएचसी में डॉक्टरी कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश दी, लेकिन युवक घर नहीं मिला । थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। ब्यूरो