खेकड़ा (बागपत)।
थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह थाना पुलिस जब गश्त कर रही थी, तभी पाठशाला मार्ग पर फखरपुर तिराहे के समीप जा रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा और दोनों युवकों को पुलिस थाने ले आई। तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने युवकों ने बताया रिजवान निवासी सर्व कुंज रेलवे फाटक लोनी से 225 ग्राम नशीला पाउडर, इरशाद निवासी जमाईपुरा लोनी गाजियाबाद से 275 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों युवकों का चालान किया।