फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में नीम के पेड़ के नीचे मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में नीम के पेड़ के नीचे मिला अज्ञात शव
विज्ञापन

शरीर पर कोई चोट का नहीं मिला निशान, पीएम को भेजा
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौर खुजराजपुर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरख्ेाड़ा/पीलीभीत। ललौर गुजरानपुर गांव में गन्ने के खेत में स्थित नीम के पेड़ के नीचे बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने शव देख सूचना पुलिस को दी। बरखेड़ा पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गुजरानपुर गांव निवासी इग्रेअली के गन्ने के खेत में नीम का पेड़ लगा हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर को गरांव निवासी धनपाल के परिजन गांव के बाबूराम के साथ उसके खेत पर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में इग्रेअली के खेत में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। शोरशराबा होने पर काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि शव पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों से संपर्क किया जा रहा है, अभी सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें