खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने मंगलवार को मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया और कुछ युवकों को चेेतावनी देकर छोड़ दिया।
विगत कुछ दिनों से जैन कॉलेज मार्ग स्थित कई विद्यालयों में आने जाने वाली छात्राओं एवं अभिभावकों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की शिकायतें आ रही थी। शिकायतों के चलते मंगलवार को थाना पुलिस ने दोपहर एक बजे से तीन बजे तक मनचलों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। पुलिस को देखकर कई मनचले भाग गए। वही कुछ को पुलिस ने पकड़ कर फटकार लगाई और भविष्य में मार्ग पर दिखाई देने या छात्राओं के साथ छेड़खानी करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देकर भगा दिया।