अमरिया। लाहौरगंज निवासी पेट्रोल पंप प्रबंधक कश्मीर सिंह से दिसंबर में 80 हजार की लूट हुई थी। इस मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी नानकमत्ता (उत्तराखंड) के गिधौर गांव निवासी तारा सिंह पुत्र गुरुदयाल सिंह को पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से एक किलो चरस, 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। एसओ माधो सिंह विष्ट बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है। इसके ऊपर हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के कई जनपदों में मुकदमें दर्ज हैं। इसी मामले में पुलिस दो आरोपी परमजीत सिंह और रंजीत सिंह को पहले ही जेल भेज चुकी है।