पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर बाइक और साइकिल की टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। बाइक सवार दबंगों ने साइकिल सवार की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसकी जेब से नकदी लूट ली गई और भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवकों को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिल सके।
जहानाबाद के रहने वाले रामकिसन मजदूरी करते है। मंगलवार को शहर में एक रिश्तेदार के घर आए हुए थे। वहां से देर रात साइकिल पर किसी काम से निकले। टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ के पास पहुुंचने पर उनकी साइकिल में सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। उनके विरोध करने पर बाइक सवार युवक गुंडई पर उतारू हो गए। उन्होंने गाली गलौज कर धक्का मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि बाइक सवार दोनों युवकों ने उनसे मारपीट की और जेब में रखे छह सौ रुपये छीनकर भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से बाइक सवार को तलाशने का प्रयास किया। घटना के समय मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके अलावा स्टेशन रोड पर बाइक आगे निकालने को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। राहगीरों के इकट्ठा होने पर दोनों एक-दूसरे को धमकी देकर भाग गए।