फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13.65 लाख की ठगी में युवक गिरफ्तार

Fri, 23 Sep 2016 12:09 AM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 विदेश में रहने के दौरान क्षेत्र के एक जालसाज ने करीबियां बढ़ाकर मुरादाबाद के युवक से 13.65 लाख रुपये उधार ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी पैसा वापस न मिलने पर पीड़ित ने आरोपी द्वारा दिए गए कागजात के आधार पर तलाश शुरू की तो पता फर्जी निकला। किसी तरह जानकारी जुटाकर वह युवक के गांव पहुंचा तो उसे धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया पीरू गांव के वसीम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले नौ साल से सऊदी अरब में रह रहा है। एक साल पहले बरखेड़ा के पौटाकलां निवासी इब्रे हसन पुत्र शमशुल की मुलाकात उससे अरब में हुई। दोनों के बीच करीबी बढ़ने पर उसने करीब 13.65 लाख रुपये उधार लिए। इनको 28 जुलाई, 2016 तक वापस करने का वायदा अपनी एक आईडी देकर लिखकर किया। तय समय सीमा के बाद भी रुपया वापस न मिलने पर पीड़ित ने तलाश शुरू कर दी। इसमें दी गई आईडी फर्जी निकली। उस पर लिखा पता गलत था। इसके बाद किसी तरह पौटाकलां पहुंचकर पीड़ित ने चार सितंबर को आरोपी को तलाश लिया। दी गई रकम वापस मांगने पर आरोपी ने धमकी देकर भगा दिया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद कार्रवाई हो सकी है। एसओ बरखेड़ा ओमहरि बाजपेई ने बताया कि एसपी के आदेश पर केस दर्जकर आरोपी इब्रे हसन को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें