फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा ने रिश्ते के मामा के साथ मिलकर किया था सोनू का मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आरोपी मौसा ने रिश्ते के मामा के साथ मिलकर मासूम सोनू की हत्या की थी। इस मामले में छानबीन के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इस वारदात को अंजाम अवैध संबंधों के चलते दिया गया था। पुलिस ने आरोपी मौसा समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पांच मई की रात पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के महादिया गांव निवासी आठ वर्षीय सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। छह मई की सुबह उसकी लाश तालाब में पड़ी मिली थी। इस वारदात उस वक्त अंजाम दिया गया जब सोनू अपनी मां और बहनों के साथ मौसेरे भाई राजकुमार की शादी में सुनगढ़ी क्षेत्र के सिकलापुर गांव गया था। बाबा बाबूराम ने सोनू की मां राजेश्वरी देवी और मौसा नवदिया निवासी महेश के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में एसपी मनोज कुमार सोनकर खुद आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपी महेश के शक था कि सोनू की मां राजेश्वरी देवी के किसी और से भी संबंध हैं। इसको लेकर दोनों में कहासुनी भी होती थी। शादी समारोह में महेश भी गया था। वहां वह राजेश्वरी से अकेले में बात करना चाहता था, लेकिन राजेश्वरी ने मौका नहीं दिया। इस पर महेश और बौखला गया। दूसरे शादी समारोह के दौरान कुछ झगड़ा हुआ था। इसमें सोनू का एक रिश्ते का मामा भी शामिल था, जिसे राजेश्वरी देवी ने थप्पड़ मार दिया था। सरेआम थप्पड़ मारना उसे बेहद नागवार लगा। इस मौके पर फायदा महेश ने उठाने की कोशिश की। उसने रिश्ते को मामा को अपने से मिलाने के बाद राजेश्वरी को सबक सिखाने के लिए सोनू के मर्डर का प्लान बना लिया। शादी समारोह के दौरान मौका मिलते सोनू को अपने साथ ले जाकर ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन

बच्चे की हत्या को लेकर पुलिस अभी पड़ताल कर रही है। कई अहम सुराग मिल गए हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। एक अन्य रिश्तेदार को भी हिरासत में लेकर बातचीत की गई है। हालांकि अभी मां को लेकर जांच जारी है। कार्रवाई की दिशा सही रही तो जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें