फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के घायल होने के मामले में एसपी ने सीओ से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस जीप की चपेट में आकर आरोपी की पत्नी के घायल होने के मामले में दूसरे दिन एसपी ने सीओ से रिपोर्ट तलब की है। इसमें पूरी घटना का ब्योरा मांगा गया है, ताकि सत्यता सामने आने के बाद उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा सके। इधर, महिला का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। किसी तरह की कोई तहरीर घायल पक्ष की ओर से नहीं दी गई है। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद रविवार दोपहर को बीसलपुर पुलिस की एक टीम मोहल्ला ग्यासपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर बुंदनशाह को पकड़ने गई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जैसे ही जीप में बैठाया, आरोपी की पत्नी सोनी बेगम ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया था। वह पुलिस जीप के आगे लेट गई थी। इस बीच पुलिस के जीप आगे बढ़ाते ही सोनी बेगम चपेट में आकर घायल हो गई थीं। इसके बाद पुलिस पर आरोपी की पत्नी को कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगा। इसपर पुलिस हिस्ट्रीशीटर को छोड़कर लौट आई थी। महिला का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मामले में काफी हंगामा हुआ और पुलिस की खासी फजीहत भी हो गई थी। दूसरे दिन रविवार को इस मामले में एसपी मनोज कुमार सोनकर ने सीओ प्रवीण मलिक से रिपोर्ट तलब की है। इधर, पकड़े जाने के डर से बुंदनशाह तहरीर देने के लिए आगे नहीं आया। वहीं पुलिस एक दिन पूर्व हुई घटना के बाद खुद को फंसता देख उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। नतीजतन दूसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेजी जाएगी। फिलहाल कोई लिखित शिकायत अभी तक नहीं दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें