फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस से कुचलकर पांच वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। बहेड़ी-अमरिया मार्ग पर तिरकुनिया सरैहनी गांव के पास सड़क पार कर रहे पांच साल के मासूम मोहम्मद उदैत की प्राइवेट बस से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमरिया थाना क्षेत्र के तिरकुनिया सरैहनी गांव निवासी मजदूर शाहदाब ने अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर एक खेत बटाई पर ले रखा है। बृहस्पतिवार को उनकी मां रेशमां बेगम और पांच साल का इकलौता बेटा मोहम्मद उदैत खेत पर गए थे। वह गांव में ही काम से गए हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे दादी को बिना बताए उदैत अकेला घर के लिए निकल गया। अमरिया-बहेड़ी लिंक रोड पर गांव के बाहर पहुंचते ही सड़क पार करते वक्त उदैत को प्राइवेट बस ने कुचल दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से बस लेकर भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर बहेड़ी क्षेत्र में पकड़े जाने से बस छोड़कर निकल गया। इधर, मासूम की मौत के बाद मौके पर काफी लोग जमा हो गए। परिवार वाले भी खबर मिलने पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची अमरिया पुलिस ने हादसे की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इधर, मासूम की मौत के बाद से मजदूर के परिवार में चीख पुकार मची है। मां आसमां समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अमरिया मनीराम सिंह ने बताया कि बस अमरिया से बहेड़ी की ओर जा रही थी। हादसे की खबर मिलने के बाद बस को बहेड़ी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। हालांकि चालक का पता नहीं लग सका है। अज्ञात के खिलाफ बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें