फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या के फरार चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हत्या के लिए बांधे गए पांच गोवंशीय पशुओं के बरामद होने के मामले में पुलिस ने लाइनपार कुरैशियान निवासी राजा को शुक्रवार को नगर के एक स्थान से गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया। आरोपी एजाज और शेरू को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। गांव गहलुइया के समीप नहर पटरी से गोवंशीय पशुओं की सात खालें बरामदगी के मामले में पुलिस ने दरोगा रोहित कुमार की ओर से गांव जादौपुर गहलुइया निवासी आले नवी, चांद मियां, बड़े और कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में एक प्लाट में हत्या के लिए बांधे गए पांच गोवंशीय पशुओं को बरामद किया था। आरोपी मौके से खिसक गए थे। गांव गहलुइया के समीप नहर पटरी से गोवंशीय पशुओं की सात खालें बरामद की थी। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिसंबर माह में नगर के समीप एक गन्ना के खेत में गोहत्या होते पकड़ी गई थी। चार पशुओं और हत्या के उपकरण सहित गांव कंजाखेड़ा निवासी कासिम को गिरफ्तार कर चालान किया गया था। इसके अलावा लाइनपार निवासी छोटे, शीवान, कालिया उर्फ शाहिद मौके से भाग गए थे। शीवान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें