फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसरा रिपोर्ट में खुलासा, पुलिस ने पत्नी, सास-ससुर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव कंजाखेड़ा निवासी 27 वर्षीय मुकेश की उसकी पत्नी और ससुरालियों ने जहर देकर हत्या की थी। इसका खुलासा विसरा रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस ने मुकेश की पत्नी, सास और ससुर को गिरफ्तार कर झेल भेज दिया है। गांव कंजाखेड़ा नूिवासी पूरन सिंह केे पुत्र मुकेश सिंह की शादी करीब छह साल पहले गांव मुझा निवासी लल्लू सिंह की पुत्री सीमा से हुई थी। सीमा करीब तीन साल से अपने मायके में रह रही थी। मुकेश कई बार उसे लेने गया, लेकिन ससुरालियों ने विदा नहीं की। 11 अक्तूबर को मुकेश फिर ससुराल पत्नी को लेने गया था। आरोप है कि ससुरालियों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। पूरनसिंह की सूचना पर पुलिस ने मुकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली पुलिस ने पूरन सिंह की ओर से मुकेश की पत्नी सीमा, ससुर लल्लू सिंह, सास दुलारी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा जांच के लिए भेजा गया। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि विसरा रिपोर्ट में मुकेश की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई है। जांच में भी हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें