बिलसंडा। हिंदू युवा वाहिनी के तहसील प्रभारी सुरेश सिंह ने गांव रौतापुर के गब्बर के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बृहस्पतिवार शाम गब्बर ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि वह ट्रॉली लेकर खनन करने जा रहा है, दम है तो रोककर दिखाओ। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि सुरेश ने उससे दस हजार रुपये डनलप छुड़वाने के नाम पर मांगे। न देने पर जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि सुरेश की तहरीर पर आरोपी गब्बर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।