फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का बाइक सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाना पुलिस बड़ागांव मार्ग पर मीतली रजबहे के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर सवार होकर वहां से गुजर रहा था। जब पुलिस ने बाइक सवार युवक को रोकना चाहा तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा तो पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस बाइक सहित थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वाहिद निवासी मोहल्ला अहिरान बताया। उसने बताया कि बाइक चोरी की है। उसके पास बाइक के कागज नहीं है। पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोर का चालान कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें