खेकड़ा (बागपत)। नगर क्षेत्र के जंगल में तार चोर गिरोह सक्रिय बना हुआ है। अनेक बार चोर लाखों रुपये कीमत का तार चोरी चुके हैं लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से दूर है। मंगलवार रात्रि तार चोर गिरोह ने नगर के जंगल से बीस खंभों से लाखों रूपये कीमत का विद्युत तार चोरी कर लिया। इसके बाद एक दर्जन से अधिक किसानों के नलकूप ठप हो गए। इससे किसानों के खेतों में खड़ी धान, चारा एवं गन्ने की फसल सूख रही है। किसानों में विद्युत अधिकारियो के प्रति खासा आक्रोश है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द लाइन तैयार करा आपूर्ति चालू कराए जाने की मांग की। इस दौरान वतन धामा, उजाले सिंह, प्रदीप, बिजेंद्र, सुनील, राजू, जितेंद्र, रामकुमार आदि मौजूद रहे।