फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकांड को लेकर फिर पीलीभीत आई बरेली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का सुराग लगाने पीलीभीत आई बरेली पुलिस
विज्ञापन

क्रासर
टॉप कैरेट ज्वैलर्स लूट कांड
स्वॉट, सर्विलांस टीम से की मुलाकात, जुटाई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बरेली में टॉप कैरेट ज्वैलर्स के यहां चार जून को हुई लूटपाट को अंजाम देने वाले बदमाशों का सुराग लगाने के लिए एक बार फिर बरेली पुलिस ने पीलीभीत का रुख किया। तीन दिन पहले पॉश कॉलोनियों में दो घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में जेल भेजे गए चोरी के आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। उसके चेहरे को बरेली में हुई लूटपाट के दौरान सीसीटीवी में कैद एक बदमाश से मिलान किया गया। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जानकारी स्वॉट और सर्विलांस टीम से जुटाई गई।
विज्ञापन

गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी डा. प्रदीप सक्सेना और वसुंधरा कॉलोनी के वीरेंद्र कुमार के बंद मकान में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए नौ जून को पुलिस ने रुद्रपुर (उत्तराखंड) के पुलभट्ठा क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी इस्लाम मेवाती उर्फ शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बरेली में हुई लूटपाट की घटना के दौरान सीसीटीवी में कैद हुए एक बदमाश का चेहरा पीलीभीत में पकड़े गए इस्लाम मेवाती से मेल खाता प्रतीत हुआ। इसके बाद बरेली पुलिस एक बार फिर पीलीभीत आई। क्राइम ब्रांच बरेली के दरोगा विकास सक्सेना ने आकर स्वॉट-सर्विलांस टीम से मुलाकात की। यहां उन्होंने इस्लाम मेवाती के बारे में जानकारी की। उसके फोटो को लूट कांड में सीसीटीवी में कैद बदमाश की तस्वीर से मिलान किया। इसके अलावा उसकी पारिवारिक व गिरोह के अन्य सदस्यों को लेकर जानकारी जुटाई। एक घंटे की बातचीत के बाद बरेली पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें